मध्य प्रदेश
Singrauli News : पंखे में दुपट्टा के सहारे महिला फांसी पर झूली

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रजमिलान निवासी एक 34 साल की महिला आज सुबह घर के अंदर दुपट्टा के सहारे पंखे में फांसी लगा ली। जहां गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में लाया गया। जहां 1 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रजमिलान निवासी अनीष कुमार सोनी की 34 वर्षीय पत्नी ममता सोनी ने आज दिन शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर पंखा में दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी थी। अनीष ने पुलिस को बताया कि दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी मिली। दरवाजा तोड़ने के बाद उसे गंभीर हालत में फांसी के फंदे से नीचे उतारकर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर लाया गया। लेकिन यहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।