मध्य प्रदेश
Singrauli News : कुर्सी के जंगल में मिला महिला का कंकाल

देवसर। जियावन थाना क्षेत्र के कुर्सी के जंगल में एक महिला का नर कंकाल मिला है। महिला के रूप में पहचान उसके कपड़े और साड़ी से हुई है। शव 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी और चौकी प्रभारी मौके पर मौजूद।
जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम मौके के लिए रवाना। बताया जा रहा है कि महिला की पहचान पोस्टमार्टम डीएनए से होगी। वही हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जियावन पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।