Singrauli News : लंबे समय से फरार 30 हजार इनामी तीन स्थाई वारंट तामील

सिंगरौली । बीती रात मोरवा पुलिस ने 30 हजार के इनामी 3 स्थाई वारंट तामील किए हैं। साथ ही कुल 10 गिरफ्तार वारंट भी तामील किए।
जानकारी अनुसार थाना प्रभारी टीआई उमेश प्रताप सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक स्थाई वारंटी खजाची अजगुढ के जंगलो में रहकर फरारी काट रहा है। जिसे लगातार फरार रहने पर एसपी द्वारा 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। निरीक्षक ने एक टीम बनाकर एएसपी अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पाण्डेय की सतत निगरानी में सउनि डीएन सिंह, प्रआर अर्जुन सिंह, गुलाब सिंह, रामकुमार बागरी आर सिंह, दशरथ मांझी, तुलसीराम म.आर नुरली सिसोदिया को रवाना कर अजगुढ के जंगल में घेराबंदी कर खजाची कोल पिता रामदयाल कोल उम्र 35 वर्ष निवासी अजगुढ को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ धारा 498, 306 ता हि में स्थाई वारंट जारी किया गया था। इसके अतिरिक्त 2 स्थाई वारण्ट भी तामील किये गये है। जिसके प्रत्येक में 10-10 हजार रूपये के ईनाम घोषित किये गये थे।