मध्य प्रदेश

Sidhi News : instagram की लोकेशन से पकड़ाया सामूहिक बलात्कार का आरोपी

दिसंबर माह में जंगल ले जाकर किया था दुष्कर्म

Join WhatsApp group

सीधी। जिले के क्समी थाना अंतर्गत 14 साल की नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके बाद उसे बुरी तरह से पीटा भी गया था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन दूसरा आरोपी 2 माह से फरार था। इसके बाद उसे आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया।

थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने में आरोपियों के द्वारा यह घटना को अंजाम दिया था। सुखमंत सिंह गोड़ को पहले ही पकड़ लिया गया था। लेकिन विक्रम सिंह फरार चल रहा था जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

थाना प्रभारी ने यह बताया कि इंस्टाग्राम चलाते हुए उसका लोकेशन ट्रेस किया। इसके बाद उसे इंस्टाग्राम चलाने के कारण सही जानकारी मिलने पर अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पकड़ने में कुसमी थाने के नंद कुमार सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, दिनकर द्विवेदी, रामेश्वर सिंह शिवराम वैश एवं कमलेश प्रजापति की भूमिका अहम रही है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *