मध्य प्रदेश

Oxygen Factory Blast : ऑक्सीजन फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट, हादसे में 4 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

Join WhatsApp group

Oxygen Factory Blast : मध्य प्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर आ रही है। मालवा ऑक्सीजन फैक्ट्री में केमिकल विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 4 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी को बर्न रूम में भर्ती कराया गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोप है कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ। प्लांट की उत्पादन इकाई में चार कर्मचारी रासायनिक कार्य कर रहे थे। अचानक एक रासायनिक विस्फोट हुआ। जिससे वहां काम करने वाले चार कर्मचारी प्रभावित हुए। केमिकल की चपेट में आने से चारों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद चारों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

खबर अपडेट हो रही है…

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *