मध्य प्रदेश

Singrauli News: अनियमितता के आरोप में प्रभारी प्राचार्य निलंबित

शासकीय हाई स्कूल मलगा टोला का मामला, समिति ने की थी जांच

Join WhatsApp group

सिंगरौली । जिले के शासकीय हाई स्कूल मलगा टोला के प्रभारी प्राचार्य को आर्थिक अनियमितता के आरोप में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा ने आज दिन बुधवार को निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक डीईओ एसबी सिंह ने पिछले माह 16 दिसम्बर को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा को जांच प्रतिवेदन के आधार पर अवगत कराया था कि प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मलगा टोला में पदस्थ मो. गयासुद्दीन सिद्धिकी के द्वारा छात्र-छात्राओं के नामांकन एवं अंकसूची में जानबूझकर त्रुटि पूर्ण नाम अंकित, संबल कार्ड का नम्बर गलत अपलोर्ड करना, योजना के लाभ से वंचित करना, त्रुटिपूर्ण जानकारी के लिए संसोधन के नाम पर छात्र-छात्राओं से पाँच से दस हजार रूपये की मांग करना, विरोध करने पर छात्र-छात्राओं को प्राईवेट कर देने की धमकी दी जा रही थी। इस तरह की शिकायते उक्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावको के द्वारा जिला प्रशासन के यहां शिकायते की गई थी। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर त्रिस्तरीय जांच टीम गठित की गई। जहां शिकायतो एवं अन्य बिन्दुओं के आधार पर जांच की गई। जिसमें अकादमिक स्तर पर कई अनियमितताएं पाई गई।

प्राप्त अभिलेखों अनुसार प्राचार्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते नही पाये गये और इसमें घोर लापरवाही पाई गई। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी का जवाब मनगढंत दिया गया। इतना ही नही विद्यालय के शिक्षको ने भी शिकायत किया, इसके लिए भी दो सदस्यीय जांच टीम से जांच कराई गई। इस दौरान कई गड़बड़िया मिली और अतिथि शिक्षक भी प्राचार्य के व्यवहार से खफा थे। इतना ही नही प्रभारी प्राचार्य भी विद्यालयीन सामग्री लेपटॉप, प्रिंटर, पंखा, मोटर पंप सहित् अन्य सामग्रियां अपने घर उठा ले गये। बताया गया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी प्राचार्य को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा ने निलंबित करते हुये मुख्यालय शाउमा विद्यालय लमसरई नियत किया गया है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *