मध्य प्रदेश
Singrauli News: कहा सुनी के बीच एनसीएल कर्मी ने टाइम कीपर पर चाकू से किया हमला, घायल अवस्था में नेहरू में भर्ती
जयंत परियोजना की घटना आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली एनसीएल जयंत परियोजना में मंगलवार सुबह दो कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुँच गया। जानकारी के अनुसार ओवरमैन रामनरेश चौधरी ने टाइम ऑफिस के अंदर टाइम कीपर धर्मेंद्र मिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल धर्मेंद्र मिश्रा को गंभीर हालत में तत्काल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। वहीं आरोपी रामनरेश चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने बताया कि मामूली कहा सुनी के बाद विवाद कितना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।




