मध्य प्रदेश
Singrauli News: आग से झूली महिला जबलपुर रेफर

सिंगरौली। बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पिपड़खाड़ निवासी एक महिला बीती रात खाना बनाते समय गंभीर रूप से जल गई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने महिला को जबलपुर के लिए रिफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार निकिता गुप्ता पति बृजेश गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी पिपड़खाड़ बीती रात करीब 8:30 बजे खाना बना रही थी कि अचानक आग के चपेट में आ गई। प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के लिए रिफर कर दिया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हई है।



