Singrauli थाने में पूजे गए शस्त्र, मोरवा निरीक्षक ने विधि-विधान से की शस्त्रों की पूजा

By
On:

Singrauli News: मोरवा थाना परिसर में सुबह से ही पुलिसकर्मी शास्त्रों की साफ सफाई में जुटे रहे। मौका था वर्षों से चली आ रही परम्परा विजयदशमी पर्व पर शस्त्रों की पूजा का। इसी परंपरा को निभाते हुए विजयदशमी पर शनिवार सुबह मोरवा थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा कर सभी के भले की मनोकामना की।

सुबह निरीक्षक कपूर त्रिपाठी व उपनिरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, एन पी तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह समेत मोरवा थाने के समस्त पुलिस बल द्वारा विधि विधान से हथियारों की सफाई कर पूजा की गई। थाने के पुलिस बल द्वारा उपयोग हेतु शस्त्र (इंसास राइफल, प्रिस्टल, रिवाल्वर आदि) की सफाई की गई। जिसके बाद थाने में मौजूद विभिन्न प्रकार के हथियारों पर पुष्प और कंकु लगाकर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई।

शस्त्र पूजन के बाद मोरवा पुलिस बल द्वारा निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प लेकर जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इसी परंपरा के तहत गोरबी चौकी में भी प्रभारी उपनिरीक्षक भिपेंद्र पाठक ने भी गोरबी चौकी में शस्त्रों की पूजा कर सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी।

न्यूज पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क कीजिए - 7805875468
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV