Singrauli women police दल ने निकाला फ्लैगमार्च

By
On:

सिंगरौली। women police दल ने शहर सहित ग्रामीण अंचल में फ्लैगमार्च कर सन संवाद शुरू किया है। सास्कृतिक कार्यक्रम गरबा स्थल एवं नवरात्रि पर्व स्थापित प्रतिमाओं के यहां पहुंच जायंजा लेते हुये महिलाओं एवं बालिकाओं से रूबरू हुये। यह फ्लैगमार्च व भ्रमण पीएचक्यू भोपाल एवं एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर किया जा रहा है।

सिंगरौली पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिले में निरंतर निर्भया मोबाइल एवं अतिरिक्त मोबाइल पार्टी निरंतर भ्रमणशील हैं। women police अधिकारियों द्वारा प्रतिमा स्थलो, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलो एवं गरबा स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थों का जायजा लिया जा रहा है। बाजार व रहवासी क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर जनसंवाद किया जा रहा है। सिंगरौली पुलिस के महिला पुलिस दल द्वारा शहर में दो पहिया वाहन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। महिला पुलिस दल द्वारा फ्लैग मार्च शहर एवं ग्रामिण क्षेत्रो के विभिन्न चौराहो से निकाला गया।

संपूर्ण बाजार परिसर का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान महिलाओं, छात्र-छात्राओं, युवतियों से संवाद कर सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया गया। पुलिस द्वारा उक्त स्थलों में महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी हेल्प लाईन नंबरो के बैनर लगवाये गये। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारो की जानकारी हो सकें।

न्यूज पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क कीजिए - 7805875468
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV