Singrauli News : सहायक संचालक के निरीक्षण में पड़री विद्यालय की खुली पोल

By
Last updated:

सिंगरौली। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़री का सहायक संचालक शिक्षा कविता त्रिपाठी ने औचक पहुंच विद्यालय का निरीक्षण की। जहां विद्यालय की एक भी कक्षाएं संचालित नही मिली बल्कि विद्यालय परिसर में कूड़ा-कचरा एवं मवेशी चरते हुये मिले। सहायक संचालक शिक्षा के इस जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ एसबी सिंह ने सह प्रभारी प्राचार्य रामगोपाल पाठक को शोकाज नोटिस जारी करते हुये 3 दिन के अन्दर जवाब मांगा है।

दरअसल कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली एसबी सिंह के मार्गदर्शन में सहायक संचालक शिक्षा कविता त्रिपाठी ने पिछले दिनों निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान करीब दर्जन भर कमियां पाए जाने पर डीईओ ने प्रभारी प्राचार्य को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के दौरान कक्षा 1 से कक्षा 5वीं में दर्ज 185 छात्रों में से केवल 32, कक्षा 6वीं से 8वीं तक में 234 छात्रों में से 33 छात्र एवं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के दर्ज 214 में से 44 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति न्यून मिली है। साथ ही छात्र इधर-उधर घूमते पाए गए थे।

निरीक्षण के दौरान एक भी कक्षाएं संचालित नही मिली। परीक्षा परिणाम विमर्श पोर्टल पर नही चढ़ाया गया और कॉपियां निरीक्षण अवधि तक जांची नही मिली। स्कूल परिसर व कक्षो में चारों ओर कूड़ा-कचरा मिला। साफ-सफाई का अभाव था। छात्रों ने शिकायत किया कि शिक्षक समय पर विद्यालय नही आते और न ही अध्यापन का कार्य कराते हैं। फिलहाल डीईओ प्रभारी प्राचार्य को नोटिस जारी कर 3 दिवस के अन्दर जवाब मांगा है।

 

निरीक्षण में लैब में अव्यवस्था का बोलबाला

सहायक संचालक शिक्षा के औचक निरीक्षण के दौरान आईसीटी लैब उपलब्ध होने के बावजूद संचालित नही था। ूपूरा लैब अव्यवस्थाओं से घिरा मिला, उमंग स्कूल हेल्थ का संचालन नही मिला।

स्कूल में दस्तावेजों का संधारण, ईटीएम का होना नही मिला, विद्यालय में शौचालय पर भी सवाल उठाया है। साथ ही विद्यालय का माहौल नकारात्मक होने पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक एंव गैर शैक्षणिक गतिविधियां शून्यवत् रहने पर पदीय दायित्व का निर्वहन न करने पर प्रश्न खड़ा किया गया है।

 

Credit by navbharat Singrauli

न्यूज पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क कीजिए - 7805875468
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV