सतना. जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में बीती रात स?क पर दौ? ती एक कार आग के गोले में तब्दील हो गई। जानकारी के मुताबिक, चित्रकूट थाना अंतर्गत झूरी नाला के पास शुक्रवार को देर रात एक कार में अचानक आग लग गई।
रास्ते से गुजरे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उन्हें जलती कार के अलावा वहां कोई और शख्स नजर नहीं आया। सूचना मिलने पर चित्रकूट पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। उसकी नंबर प्लेट पर सिर्फ ष्टत्र लिखा दिखाई प? रहा था।
टीआई चित्रकूट डीआर शर्मा ने बताया कि कार पूरी तरह जल चुकी थी। उसका नंबर, मॉडल और कंपनी कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई है। कार किसकी है, अभी यह भी पता नहीं चल सका है। कोई इस दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना भी नहीं आया है। पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।