Singrauli News : प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व जुटाने में सिंगरौली रहा अव्वल

सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के सतत मानीटरिंग के फलस्वरूप सिंगरौली जिला राजस्व जुटाने में प्रदेश में सर्वाधिक राशि जुटाने वाले जिले के रूप में नाम अंकित किया है। खनिज विभाग का वित्तिय वर्ष 2023-24 में जहा लक्ष्य निर्धारित 3445.00 करोड़ एवं प्राप्ति हुई थी 3448.023 करोड़, वहीं वित्तिय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य था 4370.00 करोड़ एवं प्राप्ति हुई 4079.701 करोड़ इस तरह राजस्व प्राप्ति में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।
वही राजस्व विभाग को वित्तिय वर्ष 2023-24 में लक्ष्य निर्धारित था 50 करोड़ वही प्राप्ति हुआ था। 41 करोड़ तथा वित्तिय वर्ष 2024-25 में 120 करोड़ राजस्व वशूली का लक्ष्य था एवं वशूली 123.56 करोड़ रही। आबकारी विभाग का वित्तिय वर्ष 2023-24 में वार्षिक लक्ष्य था 140 करोड़ था लक्ष्य के विरूद्ध प्राप्ति हुई थी 134.63 करोड़ वही वित्तिय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्य 148.58 करोड़ जिसके विरूद्ध प्राप्त आय हुई 153.45 करोड़। पंजीयक विभाग का वित्तिय वर्ष 2023-24 में निर्धारित लक्ष्य 105 करोड़ प्राप्ति आय 88.27 करोड़ तथा वित्तिय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य 102 करोड़ के विरूद्ध प्राप्त आय 105.75 करोड़ राजस्व वशूली कर संभाग में पहले स्थान पर रहा।
वही इस तरह से वित्तिय वर्ष 2024-25 के राजस्व वशूली में सिंगरौली जिला सर्वाधिक राजस्व देने में अव्वल रहा। विदित हो कि कलेक्टर शुक्ला के कुशल निर्देशन एवं लगातार राजस्व वशूली को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय सीमा में प्राप्त किए जाने हेतु लगातार मानीटरिंग की गई। जिसके परिणाम स्वरूप सिंगरौली जिला निर्धारित लंक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किया।