मध्य प्रदेश

उपनी road accidents में दो गंभीर घायलों की मौत

Join WhatsApp group

सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में उपनी में पेट्रोल पंप के समीप 9 मार्च 2025 को हुये सड़क हादसे में मृतकों का आंकड़ा आज जबलपुर एवं रीवा में उपचार के दौरान दो गंभीर घायलों की मौत के बाद 10 पहुंच गया। हालांकि उपचारार्थ भर्ती उक्त दो घायलों के मौत की आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार सड? हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रीमती आरती साहू का रीवा में उपचार चल रहा था वहीं नीरज साहू का जबलपुर में उपचार किया जा रहा था। उक्त दोनो घायलों के निधन की खबर आते ही शोक की लहर दौड़ गयी। बताते चलें कि हादसे के दौरान 21 लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिये तूफान जीप में सवार होकर मां शारदा देवी मंदिर मैहर जा रहे थे। उक्त सड? हादसे में पूर्व में ही 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का इलाज अब भी चल रहा है। इसमें 5 घायलों का उपचार जबलपुर तथा 1 घायल का उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल रीवा में हो रहा है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *