मध्य प्रदेश
Singrauli News : 90 शीशी कोरेक्स के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली। जियावन पुलिस ने अवैध कोरेक्स की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक कपूर त्रिपाठी से मिली जानकारी अनुसार बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जियावन डांड में उमेश पाण्डेय पिता राजेश पाण्डेय अवैध रूप से मादक पदार्थ कोरेक्स रखे हुये हैं।
जो मादक पदार्थ की बिक्री करने के लिये अपने घर से लेकर जाने वाला हैं। मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी को एनएच-39 मुख्य मार्ग पर पकड़ा गया। जहां पुलिस को उसके कब्जे से एक हरे रंग की बोरी मे 90 शीशी आनरेक्स कोडीन युक्त सीरप कीमत 16 हजार 200 रूपये बताई जा रही हैं। जियावन पुलिस ने आरोपी को धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय देवसर पेश कर जेल भेजा गया हैं। उक्त कार्यवाही में सहित अन्य का योगदान रहा।