मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान दाना का असर, अगले 24 घंटे में कई जिलों में तूफान की चेतावनी जारी

Join WhatsApp group

मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान दाना का असर दिख रहा है। मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट, हल्की ठंड और आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में तूफान की चेतावनी जारी की है। चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। हम आपको बता दें कि दूसरी ओर प्रदेश में ठंड ने भी दस्तक दे दी है, प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है।

राज्य में चक्रवात ‘दाना’ का असर

तूफान दाना आज ओडिशा के तटीय इलाकों तक पहुंच जाएगा। ऐसे में इसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित चक्रवाती तूफान दाना उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान में 16.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 89.6 डिग्री पूर्वी देशांतर पर केंद्रित है। तो वहीं जबलपुर-रीवा समेत 15 जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तूफान दाना का जबरदस्त असर 29 और 30 अक्टूबर के आसपास देखने को मिल सकता है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *