IAS Transfer in MP : मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, देखे लिस्ट

IAS Transfer in MP : मध्य प्रदेश में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। राज्य सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य सरकार ने नेवारी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को हटा दिया है। उनकी जगह लोकेश कुमार जांगिड़ को निवाड़ी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जांगिड़ वर्तमान में श्योपुर कलेक्टर हैं।
किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर कलेक्टर बनाया गया है। शिवपुरी कलेक्टर लोकेश कुमार रामचन्द्र जांगिड़ को नेवारी कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। नेवारी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को अतिरिक्त निदेशक राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रभार दिया गया है। सौम्या आनंद को सहायक कलेक्टर जिला शहडोल का प्रभार सौंपा गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव कार्तिकेय जयसवाल को बालाघाट जिले के सहायक कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। वन विभाग के अपर सचिव विशाल धाकड़ को सहायक कलेक्टर जिले का प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।