मध्य प्रदेश
Breaking News MP: मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों को 54.26 करोड़ रुपये की फीस वापस करने के निर्देश

Breaking News MP: मध्य प्रदेश के जबलपुर में फीस के मामले में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। अवैध दर वृद्धि को अमान्य कर दिया गया है। इनमें शहर के 8 नामी निजी स्कूल भी शामिल हैं। इसी कड़ी में निजी स्कूलों द्वारा वसूली गई 54 करोड़ 26 लाख रुपये की अतिरिक्त फीस वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन ने सभी निजी स्कूलों पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
इन निजी स्कूलों के खिलाफ उठाए गए कदम
- मोंटे लिटेरा ज़ी स्कूल, जबलपुर
- विज्डम वैली स्कूल, शास्त्री नगर कटंगा
- स्प्रिंग स्कूल, अधारताल
- अजय सत्य प्रकाश स्कूल, पनागर
- सत्य प्रकाश स्कूल, पोलीपाथर
- क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल, जबलपुर
- सेंट लुइस स्कूल, पनागर
- सैन जोस, टीएफआरआई