UP Police Constable का रिजल्ट चेक करने का जाने आसान तरीका

By
On:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की गई थी। जिसमें से पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी. आपको बता दें कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की सभी पालियों की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई हैं।

आपको ऐसे चेक करना होगा रिजल्ट

  1. सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  2.  इसके बाद होम पेज पर आपको कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम या इसी तरह का एक लिंक मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3.  अगले पेज पर आपसे आपके लॉगिन विवरण जैसे की रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और ऐसे ही अन्य जानकारी मांगी जाएगी। आपकी जानकारी ध्यान से भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  4.  लॉगिन करने के बाद आपका परिणाम आपके सामने होगा। इसमें आपका नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और अन्य संबंधित जानकारी होगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए राज्य भर के 67 जिलों के 1,174 परीक्षा केंद्रों पर 41 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। परीक्षा परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी की नवीनतम जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

न्यूज पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क कीजिए - 7805875468
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV