Jabalpur News : नशे में धुत व्यक्ति ने सिर पर पत्थर मार कर की हत्या

By
On:

Jabalpur : जबलपुर जिले के हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी कैंप में दो परिचितों के बीच विवाद हो गया. दोनों व्यक्ति नशे के आदी बताए जा रहे हैं। विवाद के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर पत्थरों से हमला कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jabalpur हनुमानताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी मदार टेकरी निवासी शहादत कुरेशी (50) नशे का आदी है। शनिवार को वह सिंधी कैंप में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। तभी वहां लाल सिंह पहुंचा, जो नशे का आदी है। दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। शहादत ने लाल सिंह पर पत्थर मारा, तभी लाल सिंह ने भी पत्थर उठाकर शहादत के सिर पर दे मारा.

सिर में गंभीर चोट लगने से शहादत बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तुरंत आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर  लिया।

न्यूज पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क कीजिए - 7805875468
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV