मध्य प्रदेश

Singrauli News: पिड़रवाह के जंगल में मिला महिला का सड़ा-गला शव

तीन-चार दिन पूर्व की है शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Join WhatsApp group

सिंगरौली,  चितरवई कला घाटी सीमा के बरगवां थाना अंतर्गत पिड़रवाह जंगल में आज दिन मंगलवार को एक करीब 30 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही बरगवां के साथ-साथ खुटार चौकी पुलिस पहुंच शव का पंचनामा लेकर शिनाख्त कराने में लग गई है। वहीं प्रथम दृष्टिया में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिड़रवाह घाटी के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को इलाके में असामान्य बदबू महसूस हुई। जब उन्होंने आसपास खोजबीन की, तो झाड़ि़यों के बीच महिला का शव पड़ा मिला। शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कई दिनों पुराना हो सकता है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर बरगवां पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की। घटना स्थल पर एक झोला मिला, जिसमें कुछ कागजात थे। कागजात में साहिरा खातून उम्र 30 वर्ष पिता जहल्लूद्दीन निवासी तेलदह के रूप में लिखा मिला है। हालांकि पुलिस अभी पुष्टि नही कर रही है। इधर पुलिस ने भी आशंका जताई है कि महिला की हत्या हो सकती है। फिलहाल पुलिस शव को शिनाख्त कराने के साथ-साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हैरानी की बात है कि अभी तक कहीं किसी भी थाने मेें गुमशुदगी दर्ज कराने की बात सामने नही आई है। टीआई बरगवां मो. समीर के अनुसार शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल एवं स्पष्ट तौर पर शिनाख्त कराई जा रही है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *