मध्य प्रदेश

Singrauli News: कलेक्टर दरबार में सास-बहू का विवाद, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बेहोशी का नाटक कर मचाया हंगामा, तहसीलदार ने कराया शांत, ट्रामा सेंटर भेजा

Join WhatsApp group

सिंगरौली। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में आज दिन मंगलवार को सास-बहू के पारिवारिक विवाद ने उस समय नाटकीय मोड़ ले लिया, जब जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अचानक बेहोश होने का नाटक कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना बैढ़न के सेमरिया निवासी रैमून साह और उनकी बहू सुमित्रा सिंह के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे थे। इसी दौरान सास रैमून साह ने अचानक जमीन पर गिरकर बेहोशी का नाटक किया, जिससे वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारी भी चौंक गए। मौके पर मौजूद तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने तत्परता दिखाते हुए महिला को समझाइश दी और एहतियातन ट्रामा सेंटर के लिए भेजा। हालांकि कुछ देर बाद ही रैमून साह वापस कलेक्ट्रेट पहुंच गईं, जिससे स्पष्ट हुआ कि उनकी हालत सामान्य थी। विवाद को लेकर सास का आरोप है कि उसका बेटा उसे परेशान करता है, इसलिए उसे जेल भेजा जाए। वहीं बहू सुमित्रा सिंह का कहना है कि उसने अपने पति प्राण कुमार शाह के साथ प्रेम विवाह किया है, जिसे सास स्वीकार नहीं कर रही हैं। बहू के मुताबिक सास चाहती हैं कि उसका पति उसे छोड़ दे, जबकि दोनों साथ रहना चाहते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि सास ने उन्हें घर से निकाल दिया था, जिससे उन्हें पेड़ के नीचे रहने तक की नौबत आ गई थी। इतना ही नहीं, उसके पति को पहले भी जेल भिजवाया जा चुका है। तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए आपसी सुलह से विवाद सुलझाने की सलाह दी है। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

००००००

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *