मध्य प्रदेश
Singrauli News: घर के सामने से बाइक चोरी

सिंगरौली । जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगिनी में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते दिन शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे के बीच की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सुरेश बंद यादव पिता लखपति प्रसाद यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जोगिनी ने थाना पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 जेडबी 3319 बीते दिन शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी कर घर के अंदर चला गया था। कुछ देर बाद जब वह करीब 8:45 बजे घर से बाहर निकला तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।




