मध्य प्रदेश
Singrauli News: रेलवे स्टेशन के मंदिर के समीप मिला प्रौढ़ व्यक्ति का शव

सरई थाना क्षेत्र के नजदीकी रेलवे स्टेशन के पास स्थित तालाब के समीप मंदिर परिसर में एक अज्ञात प्रौढ़ व्यक्ति का शव आज दिन शनिवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सरई थाना प्रभारी टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया के अनुसार सूचना मिली कि तालाब के पास स्थित मंदिर परिसर में एक अधेड़ व्यक्ति की शव पड़ा है। पुलिस तत्काल मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव गृह कक्ष में रखा दिया गया है। मौत किन कारणों से हुई है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।




