मध्य प्रदेश

Singrauli News: सड़क हादसे में मौत के बाद मदद की गुहार, कलेक्ट्रेट पहुंची मृतक की पत्नी

दो छोटी बच्चियों के साथ घंटों करती रही इंतजार, कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात, मृतक की पत्नी है गुंगी

Join WhatsApp group

सिंगरौली । तेलाई मोड़ में बीते दिन शुक्रवार की शाम निजी कंपनी की बस से हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बालक राम सोनी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां आज दिन शनिवार को मृतक की पत्नी अपनी दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाती रही। हालांकि काफी देर इंतजार करने के बावजूद उनकी कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं मृतक की पत्नी गुंगी के साथ-साथ उसका मानसिक संतुलन भी विशेष तौर पर ठीक नही रहता है।

जानकारी के अनुसार मृतक बालक राम सोनी उम्र 45 पिता हीरालाल सोनी निवासी बीजपुर रोड गनियारी की बीते दिन शुक्रवार की शाम तेलाई मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह से सदमे में है। आज शनिवार को मृतक की पत्नी अपनी दोनों मासूम बेटियों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में रोते-बिलखते हुए उन्होंने कहा कि उनके पति ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे और अब उनके जाने के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी दो छोटी बच्चियां हैं और अब समझ नहीं आ रहा कि आगे जीवन कैसे चलेगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सोनी भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने पीड़ि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के उद्देश्य से उन्हें कलेक्टर से मिलाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। पीड़ि़त परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की चिंता कुछ हद तक कम हो सके।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *