मध्य प्रदेश

Singrauli News: पत्नी से विवाद के बाद घर में लगाई थी आग, अब बिजुल नदी में मिला युवक का शव

घटना के बाद से लापता था रामनरेश प्रजापति, नदी किनारे मिली थी मोटरसाइकिल,घटना के बाद से लापता था रामनरेश प्रजापति, नदी किनारे मिली थी मोटरसाइकिल,एसडीआरएफ व मोरवा पुलिस की तलाश के बाद मिला शव

Join WhatsApp group

Singrauli News: मोरवा थाना क्षेत्र के पेड़ताली गांव में पत्नी से विवाद के बाद अपने ही घर में आग लगाने वाला युवक रामनरेश प्रजापति का शव मंगलवार शाम बिजुल नदी में उतराता हुआ मिला। घटना के बाद से वह लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रामनरेश प्रजापति ने शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे शराब के नशे में अपने ही घर में आग लगा दी थी। बताया जाता है कि उसका अपनी पत्नी अमरौती देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह अक्सर शराब के नशे में घर में मारपीट करता था। बुधवार को भी उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिससे उसके सिर में चोट आई थी। डर के कारण पत्नी अपने बच्चों के साथ दूसरे के घर चली गई थी।

शुक्रवार रात रामनरेश ने घर में रखे कपड़े इकट्ठा कर पहले उनमें आग लगाई और बाद में घर के दक्षिणी हिस्से में भी आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन रामनरेश कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार लेकर लोगों की ओर दौड़ पड़ा, जिससे लोग आग बुझाने में सफल नहीं हो सके। बाद में मोरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

घटना के बाद से रामनरेश प्रजापति लापता हो गया था। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल बिजुल नदी के पास पुलिस को बरामद हुई थी। इसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि उसने शराब के नशे में नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी।

मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के निर्देश पर मोरवा पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ युवक की लगातार तलाश शुरू की थी। 4 दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद मंगलवार शाम रामनरेश प्रजापति का शव बिजुल नदी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *