मध्य प्रदेश

Singrauli News: मोरवा साईंनगर से 15 वर्षीय छात्र लापता, परिजन व स्थानीय लोग सुबह से मोरवा थाने में डटे

Join WhatsApp group

Singrauli:  जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के साईंनगर से एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में चिंता का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग सुबह से ही मोरवा थाने में जमा होकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नाबालिग साईंनगर का निवासी है और स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि 9 मार्च की रात करीब 9:30 बजे के बीच वह घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों उसकी किसी व्यक्ति से उसकी कहासुनी और विवाद भी हुआ था। इसके बाद से उसके लापता होने की घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

मामले में परिजनों की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
इधर नाबालिग के लापता होने से चिंतित परिजन और स्थानीय लोग सुबह से ही मोरवा थाने में मौजूद हैं और जल्द से जल्द छात्र का पता लगाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही छात्र का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *