मध्य प्रदेश

Singrauli News: ज्वेलरी शॉप में चोरी, शटर तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े चोर

माड़ा थाना क्षेत्र में दहशत, एफएसएल व डॉग स्क्वायर्ड की मदद से जांच में जुटी पुलिस

Join WhatsApp group

सिंगरौली । जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल खूथ गांव में बीते रविवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। मेन रोड पर स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात से भरी आलमारी तथा नकदी से भरा गुल्लक उठाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी आज दिन सोमवार की सुबह उस समय सामने आई, जब ग्रामीणों ने खेत में टूटी हुई आलमारी और दुकान से जुड़ा सामान बिखरा हुआ देखा।

इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल दुकान संचालक और पुलिस को सूचना दी। चोरी ललित प्रसाद सोनी की मेन रोड स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई है। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार चोर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए हैं। दुकान संचालक द्वारा माड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायर्ड की सहायता ली जा रही है। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके। वहीं पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज, तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र के माध्यम से जांच को आगे बढ़ा रही है।

आगे पढ़ें

यह भी खास है ! पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *