मध्य प्रदेश
भाजपा हाई कमान ने सिंगरौली के पदाधिकारियों की जारी की सूची
कईयों को लगा झटका, तो कईयों में दिखी खुशी

सिंगरौली । भारतीय जनता पार्टी म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला सिंगरौली के पदाधिकारियों की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह ने किया है।
जारी लिस्ट में कईयों को तो निराशा लगी, तो कईयों की खुशी थमने का नाम नही ले रही है। जारी सूची में उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह बैस, कृष्ण कुमार कुशवाहा, पूनम गुप्ता, विनोद चौबे कचनी, प्रदीप शाह, विजया सिंह पटेल को बनाया गया है। वहीं महामंत्री लालपति साकेत, योगेन्द्र द्विवेदी, विक्रम सिंह चंदेल को बनाया गया है। इधर बता दें कि मंत्री द्रोपदी सिंह, प्रीति पनाड़िया, आलोक यादव, हर्ष सिंह, संदीप झा, रेखा यादव, सुमन सिंह को बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष अंजनी जायसवाल को बनाया गया है और कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी विजय बैस को सौपी गई है।




