Singrauli News : महदेइया से गायब किशोरी सीधी से हुई बरामद

By
Last updated:

सिंगरौली। गोरबी पुलिस ने चौकी क्षेत्र के महदेइया से लापता एक नाबालिका को कड़ी मशक्कत के बाद सीधी से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।मामला मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम महदेइया निवासी का बताया जा रहा है। जिसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी 24-25 जून की दरमियानी रात घर से लापता हो गई थी। रात करीब 1:30 बजे जब उसकी मां ने उसे घर पर नहीं पाया

तो उसने अपने पति को इस बारे में बताया और सभी ने आसपास उसकी तलाश की। परंतु नहीं पता चलने पर वह शिकायत लेकर चौकी जा पहुंचे। जहां किसी अनहोनी घटना से आशंकित उपनिरीक्षक भिपेंद्र पाठक ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने धारा 363 भादवि कायम कर एक टीम गठित कर नाबालिका की तलाश शुरू कर दी। बालिका को ढूंढ रही पुलिस को सूचना मिली की उसे सीधी जिले में देखा गया है।

जिसके बाद सीधी पुलिस से सम्पर्क साध कर तत्काल 24 घंटे के भीतर बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक भीपेंद्र पाठक, सहायक उपनिरीक्षक छत्रपाल पाण्डेय, राजकुमार त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, उमाशंकर सिंह, थाना बरगवां के आरक्षक विकेश सिंह एवं जिला सीधी में उपनिरीक्षक मोनिका पाण्डेय, प्रधान आरक्षक रविंद्र सिंह ने संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

न्यूज पोर्टल बनवाने के लिए संपर्क कीजिए - 7805875468
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV